फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man died under suspicious circumstances, with a gunshot wound to the chest.

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सीने पर लगी गोली

Fri, 19 Dec 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The young man died under suspicious circumstances, with a gunshot wound to the chest.
संजीव कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में सीने में गोली लगने से मौत हो गई। मौके पर एक तमंचा मिला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक ने पारिवारिक विवाद में गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संजीव कुमार खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार रात उन्होंने अपनी पत्नी रोशनी को घर के बाहर भेज दिया। इसके बाद सीने पर तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर गई रोशनी अपने पति को खून से लथपथ देख बिलख पड़ी।
विज्ञापन

रोशनी की चीख-पुकार की आवाज सुन परिवार व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सांस चलती देख परिजन संजीव को लेकर बरेली गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव को लेकर वापस घर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से तमंचा बरामद किया। परिजनों ने बताया कि संजीव शराब अधिक पीता था। उसकी आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण परिजन नहीं बता सके। संजीव के दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर हरिकेश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में युवक के आत्महत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।

संजीव कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

संजीव कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed