फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man committed suicide by hanging himself in his father-in-law's field

Shahjahanpur News: युवक ने ससुर के खेत में फंदे से लटककर दी जान

Fri, 16 May 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in his father-in-law's field
मृतक सुरेश का फाइल फोटो।
शाहजहांपुर। ससुराल आए युवक ने विवाद के बाद पत्नी को पीट दिया, फिर ससुर के खेत में जाकर पेड़ से फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। वहीं, मृतक के पिता ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव आलमगंज निवासी 35 वर्षीय सुरेश की ससुराल कलान के गांव हेतमपुर के मजरा आर्य नगर में उदयपाल के घर पर थी। सुरेश गाजियाबाद में नौकरी करता था। सुरेश मंगलवार को अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंगलवार को ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सुरेश ने अपनी पत्नी सीतारानी को पीटा दिया था। चोट लगने पर परिजन सीतारानी को उपचार के लिए जरियनपुर सीएचसी ले गए। उधर, परिजनों ने सुरेश को समझाया तो आत्महत्या करने की बात कहते हुए भाग गया था। उसकी तलाश भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सुरेश का शव उसके ससुर उदयपाल के खेत में पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। खेत पर गए ग्रामीणों के जरिए घटना की जानकारी हुई। वहीं, मृतक के पिता नेतराम ने मारपीट कर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी सीता रानी, पुत्र अजब (10), अमन (8), रमन (6) एवं पुत्री कोमल (4) का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed