फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man committed suicide by hanging himself, he was in a legal case with his wife

Shahjahanpur News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान, पत्नी से चल रहा था मुकदमा

Sat, 19 Oct 2024 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself, he was in a legal case with his wife
आदेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। खुदागंज के गांव म्यूना निवासी तौलेराम के आदेश (32) का शव नहर किनारे नीम के पेड़ से लटका मिला। उसका अदालत में पत्नी से मुकदमा चल रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करने वाला आदेश करीब एक महीने पहले घर लौटा था। उसके पिता ने नहर किनारे चाय का होटल खुलवा दिया था। बृहस्पतिवार शाम तक आदेश घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में नहीं मिलने पर आसपास ढूंढ़ा। इस बीच चाय के होटल के पास नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला।

शव को देखकर चचेरे भाइयों अवधेश व संजीव ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस आई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र का अपनी पत्नी तारा देवी से काफी समय से विवाद चल रहा है। बहू के पास बेटा अमन और बेटी दिव्यांशी है। तारा देवी के शादी कर लेने के फोटो देखने के बाद आदेश ने दोनों बच्चों को वापस करने के लिए न्यायालय में मामला दायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed