{"_id":"69f5fba15eeda3ce320eaf8f","slug":"the-young-man-and-the-goldsmith-were-sent-to-jail-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-172219-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक और सुनार को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक और सुनार को भेजा गया जेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही पुलिस टीम ने शनिवार को ऑनलाइन गेम की लत में लाखों रुपये हारने के बाद चोरी की झूठी कहानी रचने वाले अमित व औने-पौने दाम पर जेवर खरीदने वाले सुनार रामकुमार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
अमित ने पूछताछ में बताया था कि चोरी किए आभूषणों को गल्ला मंडी के रहने वाले सुनार रामकुमार गुप्ता को औने-पौने दामों में बेच देता था। प्राप्त धनराशि वह अपने बैंक खाते में जमा कर फिर ऑनलाइन गेम खेलने में खर्च कर देता था।
28 अप्रैल को रिश्तेदारी में शादी थी। उसने खुद ही घर में चोरी कर ली। पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दी। पुलिस को बताया कि चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।