{"_id":"676717415c95d2056506b464","slug":"the-workers-reached-to-remove-the-vegetable-vendors-only-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133972-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेताओं को ही हटाने पहुंच गए कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सब्जी विक्रेताओं को ही हटाने पहुंच गए कर्मी
Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिना टेंडर के सब्जी विक्रेताओं से वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत पर छावनी परिषद के कर्मचारी जेसीबी लेकर दुकानें ही हटवाने पहुंच गए। इसका सब्जी विक्रेताओं ने पार्षद के पति छंगेलाल के साथ विरोध जताया। सीईओ को ज्ञापन देकर अवैध वसूली रोकने की मांग की।
नगर निगम के वार्ड 30 जलालनगर बाहर चुंगी की पार्षद रीता राठौर के पति छंगेलाल राठौर ने बताया कि उन्होंने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से सब्जी विक्रेताओं से अवैध वसूली की शिकायत की थी। बताया कि निगोही रोड पर छावनी परिषद की 50 दुकानें बनाई गई हैं, उनका टेंडर हुआ है। जो सब्जी की दुकानें बर्फखाना के सामने सुलभ शौचालय के पास खाली जमीन पर लग रही हैं, उस जगह का अभी तक कोई टेंडर नहीं हुआ है। इसके बावजूद दुकानदारों से जबरदस्ती 70 से 80 रुपये लेकर वसूली की जा रही है। उनकी मांग है कि जब तक टेंडर नहीं हो जाता, तब तक अवैध वसूली बंद कराई जाए। वसूली करने वालों पर कार्रवाई की जाए। सीईओ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।