{"_id":"68d1825587d41e71770a3a7f","slug":"the-work-of-placing-girders-on-the-down-line-will-start-from-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153434-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डाउन लाइन पर गर्डर रखने का आज से होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डाउन लाइन पर गर्डर रखने का आज से होगा काम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर अप लाइन पर गर्डर रखने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंगलवार को डाउनलाइन पर तीन घंटे तक गर्डर रखने का काम होगा। कार्य के लिए क्रेन पूर्वाेत्तर रेलवे स्टेशन की ओर पहुंच गई है।
रेलवे ने कार्य के चलते पैसेंजर ट्रेनों को रोजा से चलाने का निर्णय किया था। अपलाइन पर कार्य पूर्ण होने पर पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित स्थान से सोमवार को रवाना की गईं। दूसरी ओर डाउन लाइन पर कार्य के लिए सुबह क्रेन को मालगोदाम साइड से मुख्य गेट की ओर पूर्वाेत्तर रेलवे की ओर लाया गया। क्रेन के भारी होने के कारण चहारदीवारी का कुछ हिस्सा भी तोड़ना पड़ा है। मंगलवार को डाउनलाइन पर गर्डर रखने का काम होगा। इस अवधि में सुबह आठ से 11 बजे तक ब्लॉक दिया गया है। ब्लॉक को लेकर सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। संवाद
--
चेन खींचकर जनसेवा एक्सप्रेस रोकी, आरपीएफ पहुंची
शाहजहांपुर। डाउन लाइन की जनसेवा एक्सप्रेस को यात्री ने चेन खींचकर रोक लिया। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ के जवान पहुंच गए। उन्होंने एक यात्री को हिरासत में लिया है। ट्रेन बरेली से चलने के बाद मैगलगंज स्टेशन पर रुकती है। संवाद