{"_id":"6311079f7e5fd412a90245bd","slug":"the-women-beat-up-the-soldiers-thinking-of-them-as-thieves-shahjahanpur-news-bly496265183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांदकर घर में घुसे सिपाहियों को महिलाओं ने चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार फांदकर घर में घुसे सिपाहियों को महिलाओं ने चोर समझकर पीटा
विज्ञापन
सिपाहियों की पिटाई के बाद मोहल्ला मुरादपुर में लगी भीड़
- फोटो : POWAYAN
बंडा। जुआ होने की सूचना पर छह सिपाही बिना वर्दी पहने मौके पर पहुंच गए और एक घर की दीवार फांद कर अंदर घुस गए। महिलाओं ने चोर समझकर शोर मचा दिया और सिपाहियों की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
बृहस्पतिवार रात नौ बजे बंडा थाने के सिपाही बिना वर्दी पहने मोहल्ला मुरादपुर के एक मकान में दीवार कूदकर जा घुसे। सिपाहियों के दीवार पर चढ़ते समय दीवार की ईंटें गिरने से महिलाएं और बच्चे चोटिल हो गए। कई लोगों को दीवार फांदकर घर में घुसते देख महिलाओं ने चोर समझकर शोर मचा दिया और बेलन, झाड़ू, फुंकनी आदि से सिपाहियों को पीटना शुरू कर दिया। जब तक सिपाहियों ने अपना परिचय दिया, तब तक उनकी पिटाई हो चुकी थी। इस बीच मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ भी लग गई।
भीड़ से बचकर सिपाही थाने पहुंचे। पीछे से मोहल्ले की तमाम महिलाएं और लोग भी थाने जा पहुंचे। लोगों ने सिपाहियों के बिना वर्दी दीवार फांदकर घर में घुसने पर आपत्ती जताई। थाना प्रभारी से कहा कि इस समय बदमाश होने की अफवाह फैली हुई है। ऐसे में सिपाहियों का कृत्य पूरी तरह से गलत है। थाना प्रभारी ने सिपाहियों की गलती बताते हुए लोगों को समझाकर शांत किया और घर भेज दिया। मामले की नगर में व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन
सिपाही इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किसी मुखबिर ने पुलिस को जुआ होने की सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच जुआरी मौके से भाग निकले। जुआरियों की तलाश में पुलिस धोखे में दूसरे के मकान में पहुंच गई। मारपीट की बात निराधार है ।
-बंडा पुलिस ने मामले की जानकारी नहीं दी है। मामले की जानकारी की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -पंकज पंत, सीओ पुुवायां