फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman's jewelry was snatched, along with the finance company officer's bag and mobile phone.

Shahjahanpur News: महिला के जेवर छीने, फाइनेंस कंपनी के अधिकारी का बैग और मोबाइल

Fri, 19 Dec 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The woman's jewelry was snatched, along with the finance company officer's bag and mobile phone.
शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में नगरिया मोड़ के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के अधिकारी को बाइक में टक्कर मारकर गिराने के बाद उससे मोबाइल और बैग लूट लिया। दूसरी घटना में मीरानपुर कटरा में हाईवे के मुख्य चौराहे पर ओवरब्रिज के पास घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ी महिला के कान से एक पुरुष के साथ आई महिला ने झुमकी और गले से मंगलसूत्र खींच लिया। पुलिस दोनों घटनाओं की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन

तिलहर। बरेली के पुराना शहर के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में बिजनेस एग्जीक्यूटिव है और नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार की रात करीब 9:45 बजे वह ड्यूटी के सिलसिले में शाहजहांपुर गए और बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अजीजगंज तिराहे से एक अज्ञात बाइक सवार उनका पीछा करने लगा। कुछ दूर चलने के बाद उसने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिरकर घायल हो गए। तभी एक अन्य बाइक से आए तीन अज्ञात युवकों ने उनका बैग छीन लिया और शहर की ओर भाग गए। बैग में एक मोबाइल फोन, कई फाइलें, पांच चेक, दो एटीएम कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड और 500 रुपये नकद थे। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। सैदापुर निवासी धर्मेंद्र गंगवार की पत्नी उषा गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव से कस्बे के डाकघर पुत्र ध्रुव गंगवार का आधार कार्ड बनवाने आई थीं। आधार कार्ड को बनवाने के बाद पुत्र ध्रुव घर लौट गया और वह अपने मायके गांव बतलैया जाने के लिए हाईवे के मुख्य चौराहा वाले ओवरब्रिज के पास ऑटो की तलाश में खड़ी हो गईं।

इसी दौरान एक पुरुष और उसके साथ आई महिला ने उनके पास आकर कानों और गले पर झपट्टा मारकर सोने की झुमकी और मंगलसूत्र खींच लिया। उन्हाेंने शोर मचाया, लेकिन आरोपी उचक्के भीड़ का लाभ लेकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हाे रही है, क्योंकि आसपास लगे किसी भी सीसी कैमरे में घटना की कोई फुटेज नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed