{"_id":"687bfd8735d0dc54b50947ba","slug":"the-woman-said-if-i-dont-get-justice-i-will-commit-suicide-along-with-my-children-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-148446-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला बोली-न्याय न मिला तो बच्चों समेत कर लूंगी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला बोली-न्याय न मिला तो बच्चों समेत कर लूंगी आत्महत्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव मिल्कीपुर निवासी जुबैदा बेगम ने डीएम-एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जुवैदा का कहना है कि उनके व बेटे का शोषण किया जा रहा है। अगर मामले की सुनवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। बच्चों समेत आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
जुबैदा बेगम ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के लापता होने की अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 मई को कटरा थाना पुलिस बेटे वारिस को थाने ले गई। 24 घंटे तक थाने में बैठाकर लापता युवती के बारे में पूछताछ करती रही। इसके बाद बेटे के मोबाइल पर लापता युवती की कॉल आई तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने लोकेशन पता करने के लिए बात करते रहने के लिए कहा। इसके बाद सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस महाराष्ट्र से युवती को ले आई। युवती के घरवालों से उसकी चुनावी रंजिश चली आ रही है। विवेचक से कहा कि युवती की कॉल डिटेल निकलवाई जाए तो सब स्पष्ट हो जाएगा।