फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman committed suicide by hanging herself... She had told her mother on phone that her husband eats food, he doesn't even ask us

Shahjahanpur News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान... मां से फोन पर कहा था पति खाना खा लेते, हमें पूछते तक नहीं

Tue, 15 Apr 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 15 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself... She had told her mother on phone that her husband eats food, he doesn't even ask us
मृतका प्रीति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र के रोहन नगला गांव निवासी प्रीति (24) ने रविवार शाम फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। देर शाम गेहूं की कटाई कर खेत से प्रीति की ननद घर आईं तब घटना की जानकारी हुई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर क्षेत्र के मंशा नगला गांव निवासी सुभाष ने बताया कि बहन प्रीति की शादी दो साल पूर्व अशोक के साथ की थी। बहन ने रविवार शाम करीब चार बजे फोन कर मां प्रेमा देवी से बात की थी। बहन ने मां को बताया था कि पति खाना खा लेते हैं। उससे पूछते तक नहीं है। बहन ने कहा था कि तीन-चार दिन से वह बहुत परेशान है। इस पर मां ने उसे समझाया था।
विज्ञापन

इसके बाद फोन काट दिया। फिर रात को बहन की ससुराल वालों का फोन आया। उन्होंने बताया कि प्रीति की मौत हो गई है। वहीं, ससुराल वालों ने बताया कि प्रीति जरा-जरा सी बात पर नाराज हो जाती थी। रविवार को प्रीति घर पर अकेली थीं। परिवार के सभी लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गए हुए थे। शाम को प्रीति की ननद सलोनी घर आई। देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दराज से अंदर झांका तो प्रीति का शव लटका हुआ था। सोमवार की दोपहर तक मृतका के मायके वालों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया था। एसएसआई अनवार अहमद ने बताया कि तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed