फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The wife of a contract worker at a sugar mill has died; a report has been filed alleging murder for dowry.

Shahjahanpur News: चीनी मिल के संविदाकर्मी की पत्नी की मौत, दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट

Thu, 22 Jan 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The wife of a contract worker at a sugar mill has died; a report has been filed alleging murder for dowry.
सपना देवी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कार्यरत गांव टकेली के सुमित कुमार की पत्नी सपना देवी (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सपना के पिता ने सुमित और उसके चार परिजनों पर दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सुमित को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सुमित कुमार की दो वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह लगभग चार बजे रोने लगी। आवाज सुनकर परिजन उठे तो सुमित की पत्नी सपना का शव कमरे में लगे कुंडे में साड़ी से लटकता देखकर खलबली मच गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इस बीच परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया। सुमित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इस बीच सुमित के परिजन शव छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

सुमित की सूचना पर सपना के मायके पीलीभीत के थाना माधौटांडा के गांव सुंदरपुर फुलेहर के कई लोग टकेली पहुंचे और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद सपना के पिता राकेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पुत्री की शादी 15 फरवरी 2020 में टकेली के सुमित कुमार से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से ही सुमित और उसके परिजन दहेज में बुलेट बाइक और सोने और लर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सपना को प्रताड़ित करते थे। कोर्ट के माध्यम से उन्होंने पुत्री को विदा किया था। सपना चार माह की गर्भवती थी। 20 जनवरी को सुमित ने उनको कॉल कर कहा था कि अपनी पुत्री को ले जाओ नहीं तो जान से मार देंगे।

बुधवार सुबह सवा पांच बजे वह पुत्री की ससुराल पहुंचे तो सपना मृत पड़ी मिली। आरोप लगाया कि दामाद सुमित, सुमित के चाचा मुनेश कुमार, मां चंपा देवी, चचेरे भाई कुलदीप, चचेरी बहन राखी ने मिलकर सपना की हत्या कर दी है और भाग गए हैं।
--
दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed