फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The weather will remain dry, with humidity expected to increase.

Shahjahanpur News: मौसम रहेगा शुष्क, उमस बढ़ने के आसार

Sat, 27 Sep 2025 07:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry, with humidity expected to increase.
शुक्रवार को सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए चेहरे को ढक्कर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। इसके बाद भी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। मौसम शुष्क रहने के साथ उमस और बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक मौसम परिवर्तन आने की अभी संभावना नहीं बन रही है। हालांकि वायुदाब दो मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 57 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम हुई है। उत्तरी हवा चल रही है। शनिवार को तेज धूप निकलने के साथ मौसम शुष्क रहेगा और उमस बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed