फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The weather became pleasant due to drizzle in the morning, scorching hot wind during the day.

Shahjahanpur News: सुबह बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, दिन में गर्म हवा ने झुलसाया

Thu, 06 Jun 2024 04:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzle in the morning, scorching hot wind during the day.
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर सड़क से गुजरती युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दिन में तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को झुलसाया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। गर्म हवा का प्रकोप बढ़ेगा। हालांकि, बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम में होता रहेगा बदलाव
मौसम विज्ञानी डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि जून में कभी बूंदाबांदी होने या बारिश होने से मौसम करवट लेता रहेगा। दिन में तेज धूप परेशान करेगी और गर्म हवा भी चलती रहेंगी। अभी फिलहाल तीन-चार दिन तक बारिश की संभावनाएं कम हैं। इसकी वजह से तापमान में वृद्धि होगी। मौसम में बदलाव आने पर फिर से तापमान में गिरावट हो सकती है। अभी 20 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed