फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The way is clear for setting up 35 industrial units, 1500 people will get employment

Shahjahanpur News: 35 औद्योगिक इकाइयों लगाने का रास्ता साफ, 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The way is clear for setting up 35 industrial units, 1500 people will get employment
शाहजहांपुर। इंवेस्टर्स समिट में 67 हजार करोड़ रुपये के निवेश के क्रम में उद्यमियों ने काम को शुरू कर दिया है। कई बाधाएं आने के बाद भी एमएसएमई के तहत 35 औद्योगिक इकाइयां लगने का रास्ता साफ हो गया है। इन इकाइयों के लगने से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंवेस्टर्स समिट में उद्यमियों ने अपनी तिजोरी का मुंह खोल दिया। उद्यमियों ने 67 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एमओयू साइन किए थे। इसमें सरकारी व निजी मिलाकर 194 एमओयू दिए गए थे। एमएसएमई के तहत चार सौ करोड़ की धनराशि से 86 औद्योगिक इकाइयों को लगाने का प्रस्ताव था।
विज्ञापन

इन उद्यमियों ने अपने कार्य को जमीनी स्तर पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। एमएसएमई के जरिये इंटरलॉकिंग, फ्लोर मिल, एथेनॉल प्लांट आदि लगाया जाना है। उद्योग केंद्र निवेशकों से लगातार प्रगति रिपोर्ट ले रहा है। इसमें 35 निवेशकों ने कार्य को शुरू कराने की बात कहते हुए छह माह में औद्योगिक इकाई को शुरू करने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंस रहा जमीन का पेंच
- समिट में निवेश करने वाले निवेशक इस समय शांत बैठे हुए हैं। निजी ओद्यौगिक पार्क बनाने को लेकर अभी जिला स्तर पर काम शुरू नहीं हो सका है। इसलिए उद्यमी काफी परेशान हैं। जमीन का पेच फंसने के चलते अधिकतर उद्यमी निजी स्तर पर सस्ती दरों पर जमीन खरीदने की जुगत में लगे हैं। कुछ लोगों ने जमीन खरीद भी ली है।

वर्जन
- 35 उद्यमियों ने बेहतर प्रगति रिपोर्ट देते हुए छह महीने के अंदर कार्य शुरू करने का वादा किया है। इससे 1500 लोगों को रोजगार का रास्ता प्रशस्त होगा। - अनुराग यादव, उपायुक्त, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed