{"_id":"68b43a39058bf105780731c3","slug":"the-water-level-of-the-garra-river-increased-by-more-than-one-meter-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-151649-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्रा नदी का एक मीटर से अधिक बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्रा नदी का एक मीटर से अधिक बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
न्यू सिटी ककरा पुल के पास गर्रा नदी का बढ़ रहा जलस्तर। संवाद
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश से दियूनी बैराज से गर्रा नदी में दो दिन से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर रविवार को दिखाई दिया। गर्रा नदी का जलस्तर 1.750 मीटर बढ़ गया है। वहीं, खन्नौत नदी का जलस्तर भी 35 सेमी बढ़ा है। अगले दो दिन में जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है। प्रशासन की ओर से नदी के आसपास रहने वालों लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
गर्रा नदी का जलस्तर वर्तमान में 146.200 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज है। अजीजगंज पुल पर खतरे के निशान से 2.6 मीटर नीचे जलस्तर रह गया है। रविवार को फिर 7898 क्यूसेक पानी दियूनी बैराज से गर्रा नदी में छोड़ा गया। खन्नौत नदी का जलस्तर वर्तमान में लोदीपुर पुल पर 142.850 मीटरगेज है। खतरे का निशान 145.750 मीटरगेज है। खतरे का निशान 2.9 मीटरगेज है।
गंगा नदी में नरौरा बैराज से 128716 क्यूसेक पानी पास किया गया है। इससे अगले दो दिन में गंगा का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है।
--
नदी किनारे से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
-गर्रा नदी के तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की ओर से अपील की जा रही है कि नदी किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। इससे कोई अप्रिय घटना न घटित करने होने पाए।
विज्ञापन
--
दियूनी बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। टीमें गठित करके लगातार निगरानी की जा रही है।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर