फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The water level of Ganga-Ramganga decreased, now the village on the boat

गंगा-रामगंगा का जलस्तर घटने के बावजूद तटीय गांवों में बाढ़ का प्रकोप

Sat, 27 Aug 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga-Ramganga decreased, now the village on the boat
शाहजहांपुर। नरौरा बैराज से निकाले जा रहे अतिरिक्त पानी की मात्रा घटने के साथ ही कलान के भैसार बांध पर बीते 24 घंटे के दौरान गंगा का जलस्तर 15 सेमी कम हो गया है। जैतीपुर से परौर और अल्हागंज तक रामगंगा भी 15 सेमी घट गई है। बावजूद गंगा के तटवर्ती गांवों के आसपास बाढ़ का पानी भरा है और कई रास्ते जलमग्न होने से ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। इस बीच, कलान के एसडीएम सतीश चंद्रा ने प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान के साथ बाढ़ प्रभावित इस्लामनगर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि दोनों नदियां उतार पर हैं। कलान के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर घटकर 143.05 मीटर हो गया है। बरेली के चौबारी घाट पर रामगंगा भी नीचे उतरकर 158.42 मीटर पर आ गई है। बताया गया कि नरौरा बैराज से शुक्रवार शाम पानी की निकासी 58 हजार से घटकर 42 हजार क्यूसेक हो गई है। इसलिए शनिवार तक जलस्तर और कम होगा, लेकिन नदियां उतार पर होने के बावजूद तटीय गांवों के बाशिंदों को अभी बाढ़ से कोई राहत नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

जलालाबाद-शमशाबाद मार्ग, मैनपुरी-एटा स्टेट हाईवे, चौंरा-बसोला मार्ग और बांसखेड़ा व भरतपुर-पैलानी संपर्क मार्गों पर अभी पानी बह रहा है। अन्य मार्गों पर पानी कम होने से आवागमन आज शुरू हो गया है। हालांकि, बाढ़ के पानी से चौतरफा घिरे आजादनगर तक पहुंचना अभी खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीण नाव से बाजार आ-जा रहे हैं। इस्लाम नगर का दक्षिणी भाग अभी जलमग्न है। आजादनगर से बमुश्किल एक सौ मीटर दूर बसे फर्रुखाबाद जिले के कमथरी, समेचीपुर, चितार आदि गांव भी बाढ़ से पूरी तरह घिरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित इस्लामनगर के समीप कमथरी जाने वाले पक्के मार्ग की जलमग्न डिप के समीप तक जाकर बाढ़ से घिरे आजादनगर का जायजा लिया। वहां के ग्रामीणों ने एसडीएम से बाढ़ राहत दिए जाने की गुहार लगाई। इस मांग का समर्थन ग्राम प्रधान फारूक अली और समाजसेवी रिजवान अहमद ने भी किया। एसडीएम ने राहत सामग्री की व्यवस्था कराने का आश्वासन देते हुए क्षेत्रीय लेखपाल संजीव कुमार से बाढ़ की स्थिति पर पैनी नजर रखने तथा बाढ़ पीड़ितों से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed