{"_id":"694e7f0aced371b9bf0415ab","slug":"the-wall-of-the-drain-which-was-built-just-two-days-ago-collapsed-due-to-the-pressure-from-heavy-vehicles-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161405-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भारी वाहनों के दबाव से गिर गई दो दिन पहले बनी नाले की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भारी वाहनों के दबाव से गिर गई दो दिन पहले बनी नाले की दीवार
विज्ञापन
कलान। विकास खंड कार्यालय के गेट के पास दो दिन पहले बनाई गई नाले की दीवार भारी वाहनों के दबाव से शुक्रवार को गिर गई।
नगर पंचायत की ओर से ब्लॉक रोड पर नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मोहल्ला सरस्वती नगर और दुर्गा नगर में बने मकान का पानी इसी मार्ग की नालियों से ब्लॉक गेट पर बने नाले से होकर तालाब में जाता है। इसलिए नगर पंचायत के ठेकेदार ने दो दिन पहले ही नाले की दोनों दीवारों का पक्का निर्माण कराया था।
बताते हैं कि ब्लॉक गेट के पास एक निर्माणाधीन मकान के लिए निर्माण सामग्री लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली नाले के पास से निकली। तब तक नाले की दीवार का सीमेंट सूख नहीं सका था। माना जा रहा है कि इसी वजह से नाले की दीवार गिर गई। कुछ लोगाें का आरोप है कि दीवार के निर्माण में मानक के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया। चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता का कहना है कि नवनिर्मित नाले की दीवार ध्वस्त होने की जांच कराकर उसे दोबारा मजबूती के साथ बनवाया जाएगा। संवाद