फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Vidyarthi Parishad will arrange food and water for animals and birds.

Shahjahanpur News: पशु-पक्षियों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था करेगी विद्यार्थी परिषद

Mon, 04 May 2026 04:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
The Vidyarthi Parishad will arrange food and water for animals and birds.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कैंट इकाई की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की कैंट नगर इकाई ने बैठक में ग्रीष्मकालीन कार्यक्रमों की घोषणा की। इन अभियानों के तहत पशु-पक्षियों के लिए अन्न-जल की व्यवस्था की जाएगी और छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रांत खेलो भारत प्रमुख रविकांत ने बताया कि गर्मियों में भूख-प्यास से पशु-पक्षियों को बचाने के लिए नगर इकाई बड़े स्तर पर सकोरा वितरण और जल मंदिर बनाएगी। सामाजिक अनुभूति अभियान के तहत ग्रामीण जीवन से दूर बच्चों को गांवों का भ्रमण कराया जाएगा। छात्रों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक कर चुके छात्र 9415750095 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एक सहायता शिविर भी लगाया जाएगा। अभाविप युवाओं को मानसिक अवसाद से मुक्त करने का प्रयास करेगी। इसके लिए योग और खेलों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का संचालन सोशल मीडिया प्रमुख शिवांग ने किया। इस अवसर पर नगर मंत्री आशुतोष मिश्रा, सह मंत्री दीप्ति अवस्थी, अर्श सिंह, प्रियांशु राठौर, उदय मिश्रा और अभिषेक सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed