फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The vermilion of Rinki's demand was ruined in one and a half year

डेढ़ साल में उजड़ गया रिंकी की मांग का सिंदूर

Fri, 05 Aug 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The vermilion of Rinki's demand was ruined in one and a half year
निगोही में जगतपाल के रोते बिलखते परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। हरियाणा के जिला झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में दम तोड़ने वाले निगोही के मदारीपुर निवासी जगतपाल की पत्नी रिंकी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से झुलसे विकास और मयंक के परिजन भी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मदीरपुर निवासी बादशाह के पास दस बीघा जमीन है। इससे उनके चार बेटों सोनू, मोनू, जगतपाल, अवधेश और आकाश का जीवनयापन नहीं हो रहा था। इसलिए जगतपाल गांव छोड़कर हरियाणा की फैक्टरी में काम करने लगा। उसके साथ गांव का विकास और मयंक भी काम करता था। बुधवार को फैक्टरी के टैंक में दम घुटने से जगतपाल की मौत हो गई। जबकि, विकास और मयंक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

उसकी मौत की खबर देर शाम गांव पहुंची तो मां राजेश्वरी और पत्नी रिंकी अवाक रह गईं। पूरे घर में चीखपुकार मच गई। उसका शव लेने परिवार के कुछ सदस्य हरियाणा चले गए। जगतपाल की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उसकी डेढ़ साल पहले ही रिंकी से शादी हुई थी। वह सात साल से हरियाणा में काम करता था। पांच महीने पहले ही काम पर गया था। उसकी मौत से मां राजेश्वरी और पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास और मयंक की हालत गंभीर
फैक्टरी में हादसे में झुलसे मदारीपुर गांव के विकास और मयंक की हालत भी गंभीर बनी है। मयंक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसकी पत्नी मंजू, मां मुन्नी देवी भी बेटे के स्वास्थ्य के लिए कामना कर रही है। 26 जून को मयंक अपने भाई रवि की शादी में घर आया था। विकास की पत्नी तारावती, भाई मुकेश, संदीप, रंजीत भी काफी दुखी हैं।
गांव में पसरा मातम
मदारीपुर गांव में मातम पसरा पड़ा है। आमतौर पर गुलजार रहने गलियों में मातमी सन्नाटा है। जगतपाल के घर पर लोगों का आनाजाना लगा है। लोग उनके परिजन को सांत्वना बंधा रहे हैं।

राजवीर की पत्नी व बच्चे बिलख पड़े
तिलहर के गांव कपसेड़ा निवासी राजवीर की भी हरियाणा की फैक्टरी में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना भी बुधवार को गांव में पहुंची थी। परिजन उसका शव लेने सूचना आने के बाद ही चले गए थे। उसकी मौत से पत्नी सोनी व दो बच्चों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed