फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Urs festival begins with the flag-hoisting ceremony.

Shahjahanpur News: परचम कुशाई की रस्म के साथ उर्स का आगाज

Sun, 18 Jan 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Urs festival begins with the flag-hoisting ceremony.
मीरानपुर कटरा में खानकाह कलीमिया में परचम कुशाई की रस्म में शामिल अकीदतमंद। संवाद
मीरानपुर कटरा। प्रमुख खानकाह-ए-कली मियां में परचम कुशाई की रस्म के साथ पांच दिवसीय सालाना उर्स शरीफ का आगाज हो गया। दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने परचम कुशाई में भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार को फजिर की नमाज के बाद खानकाह में कुलानख्वानी हुई। फातेहाख्वानी में पीराने उज्जाम के लिए सवाब किया गया। सज्जादानशीन सैय्यद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती कादरी ने परचम कुशाई की रस्म से 139वें वार्षिक उर्स का आगाज किया। इस बीच मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन

उर्स के पहले दिन दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने परचम कुशाई की रस्म में शिरकत की। अकीदतमंदों ने मजार पर गुलपोशी करते हुए दुरुद-ओ-सलाम का नजराना पेश किया। रात में खानकाह के समाखाने में महफिल ए समा हुई। जिसमें दूरदराज से आए मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्स में हजरत सैयद सरवर महमूद कलीमी, एहसाम मियां, हजरत शाह युसुफ अहमद अहमदी, मौलाना जिलानी कादरी, मौलाना जमीर कादरी, कारी फरमान कादरी, इमाम जमील अख्तर, हाजी सगीर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed