फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The university's admission portal will go live this week, and the admission process will begin.

Shahjahanpur News: इसी सप्ताह विवि का प्रवेश पोर्टल होगा लाइव, शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 07 Jul 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The university's admission portal will go live this week, and the admission process will begin.
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश को लेकर कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। कुलपति ने बताया कि इसी सप्ताह से विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल लाइव होगा।
विज्ञापन

प्रवेश समिति के समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल शुरू होते ही विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर 200 रुपये शुल्क जमा कर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपना आधारभूत विवरण भरने के साथ विश्वविद्यालय परिसर समेत अधिकतम पांच शिक्षण संस्थानों का विकल्प चुनना होगा। पंजीकरण फॉर्म की प्रति चयनित संस्थानों में जमा करनी होगी। इसके बाद मेरिट सूची जारी होगी और चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क जमा कर सीट लॉक करानी होगी तथा आवश्यक शैक्षिक अभिलेख जमा करने होंगे।
विज्ञापन

बैठक में सूचना पुस्तिका, विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या, संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों और प्रवेश नियमावली सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। कुलसचिव वींरेंद्र मौर्य, प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ल, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed