{"_id":"621e785e65800b7b3043b1d1","slug":"the-tussle-between-bjym-office-bearers-over-the-change-in-the-committee-of-chowk-mandal-shahjahanpur-news-bly477005443","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक मंडल की कमेटी में बदलाव पर भाजयुमो में खींचतान आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक मंडल की कमेटी में बदलाव पर भाजयुमो में खींचतान आई सामने
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा में एक बार फिर से खींचतान सामने आ गई। चौक मंडल अध्यक्ष आयुष शंखधार द्वारा कमेटी में बदलाव करने पर मामला गरमा गया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए आयुष शंखधार व उनकी कमेटी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है। सोशल मीडिया पर उनका पत्र वायरल हो रहा है। दूसरी ओर भाजपा के महानगर अध्यक्ष ने आयुष शंखधार का बचाव किया है।
भाजयुमो चौक मंडल के अध्यक्ष आयुष शंखधार ने महामंत्री राधेमोहन को हटाकर अभय चौहान को जिम्मेदारी दे दी। उन्होंने कमेटी में एक उपाध्यक्ष में भी बदलाव कर दिया। यह बात भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव के संज्ञान में आईं तो उन्होंने सख्त कदम उठा लिया। उन्होंने आयुष शंखधार को पत्र जारी कर 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने को कहा। पत्र में कहा कि कार्यकारिणी घोषणा से पूर्व उनकी, भाजयुमो महानगर प्रभारी अभिषेक यादव व दोनों महामंत्री अर्जुन सिंह व अमन रावत की संस्तुति नहीं ली गई। इसलिए तत्काल प्रभाव से पूरी कार्यकारिणी समेत मंडल अध्यक्ष चौक को निलंबित किया जाता है। उन्होंने नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे में मांगा है।
आयुष शंखधार को हटाया नहीं गया। किसी को बनाने और हटाने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष की संस्तुति जरूरी होती है। यह लेटर फर्जी प्रतीत होता है। पत्र में अर्जुन ठाकुर के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। जब तक हमारे हस्ताक्षर नहीं होंगे, तब तक कोई हटाया नहीं जा सकता। -अरुण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष भाजपा।
विज्ञापन
चौक मंडल में बिना जानकारी के कमेटी में बदलाव किया था। आयुष का यह निर्णय गलत था। शीर्ष नेतृत्व को भी मंजूर नहीं था। महानगर में दस मंडल आते हैं। एक पर कार्रवाई नहीं करते तो भविष्य में नौ को कैसे संभालते। आयुष को पूर्णतया हटाया नहीं गया। 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। - संकेत श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष, भाजयुमो
जब तक भाजपा के महानगर अध्यक्ष हमसे कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगेंगे। तब तक उस कागज के टुकड़े का कोई मतलब नहीं है। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष संकेत श्रीवास्तव व्यक्तिगत खुन्नस निकाल रहे हैं। - आयुष शंखधार, मंडल अध्यक्ष-चौक भाजयुमो