{"_id":"6941971dac95a551710d7e7c","slug":"the-triveni-express-was-cancelled-and-trains-on-both-the-up-and-down-lines-ran-late-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160542-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त, अप और डाउन लाइन की ट्रेनें देरी से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त, अप और डाउन लाइन की ट्रेनें देरी से आईं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सर्दी और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलवार को घने कोहरे की वजह से डाउनलाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस रद्द रही। अप और डाउन लाइन की ट्रेनें देरी से आने से यात्री परेशान रहे।
घने कोहरे के कारण ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से नहीं दौड़ पा रहीं हैं। सिग्नल पार करने के डर से लोको पायलट भी सावधानी से गाड़ी का संचालन कर रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को डाउन लाइन की त्रिवेणी एक्सप्रेस रद्द रही। कोलकाता एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस एक-एक घंटे विलंब से आईं।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, वाराणसी महामना एक्सप्रेस भी काफी देरी से आई। अपलाइन की बरेली एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, टनकपुर त्रिवेणी डेढ़ घंटे देरी से आने से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। यात्रियों की पूछताछ काउंटर पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
--
बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस में बढ़ेंगे कोच
शाहजहांपुर। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से गाड़ी संख्या 14308 बरेली- प्रयागराज संगम एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए जाएंगे। एक जनवरी से 15 फरवरी तक अतिरिक्त तीन सामान्य कोच व गाड़ी संख्या 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस में चार जनवरी से 18 फरवरी तक अतिरिक्त तीन सामान्य कोच लगाए जाएंगे। संवाद