फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The thrill of kabaddi final today

कबड्डी के रोमांच का फाइनल मुकाबला आज

Tue, 08 Dec 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 08 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
The thrill of kabaddi final today
अखिल भारतीय आयुध एवं आयुध उपस्कर निर्माणियों के कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। ओसीएफ एस्टेट के स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में आयोजित हुए कबड्डी के रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरे दिन का पहला मैच साउथ जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला गया, मुकाबला साउथ जोन ने 25-19 से जीता। मुकाबले में विजेता टीम की ओर से खिलाड़ी एम कृष्णा, आर गोपीनाथ, केनंद कुमार के खेल को सराहना मिली। दूसरे मैच में वेस्ट जोन ने ईस्ट जोन पर शानदार जीत दर्ज की। वेस्ट जोन ने यह मैच 43-17 के भारी अंतर से अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में सेंट्रल जोन ने नार्थ जोन को छकाते हुए 29-23 से जीत दर्ज की। सेंट्रल जोन की ओर से गुलनेश आनंद, लक्ष्मण प्रसाद, पंकज ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, रिक्की यादव, नीलेश ने दर्शकों को खेल से प्रभावित किया।
विज्ञापन

मंगलवार का चौथा मैच वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच हुआ। इस मैच में वेस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को 22 अंकों के मुकाबले 40 अंकों के भारी अंतर से पराजित कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वेस्ट जोन की ओर से जीडी तपकिरी, वाईएल स्नेलर, एमएस लाडगे, पीजी नाखटे, शेखर एजी सतार ने विरोधियों को हर क्षेत्र में मात देकर मुकाबले को जीतने में अहम योगदान दिया। इसी तरह पांचवां मैच नार्थ जोन और साउथ जोन के बीच हुआ, जिसमें साउथ जोन ने 21-16 से जीत दर्ज कर नार्थ जोन के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बुधवार सुबह से शेष लीग मैच और अपराह्न तीन बजे से फाइनल मुकाबला होगा। समापन पर मुख्य अतिथि दीपशिखा महिला कल्याण समिति की प्रभारी अध्यक्ष केएन महालक्ष्मी पुरस्कार वितरण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed