फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The theft at the jewelry and liquor store has been solved; three people have been arrested.

Shahjahanpur News: सराफा व शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन को पकड़ा

Mon, 29 Dec 2025 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The theft at the jewelry and liquor store has been solved; three people have been arrested.
रोजा पुलिस की गिरफ्त में शराब व सुनार की दुकान में चोरी के आरोपी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस सेल व रोजा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रोजा में शराब की दुकान व सिंधौली में सराफा की दुकान में चोरी की घटना का खुलासा किया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात मुकरमपुर से उदियापुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव धमोर निवासी रविंद्र, रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुबुर्ज गांव निवासी शहनूर व आरिस को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तीनों के कब्जे से सोल्जर मार्का 2100 देसी शराब के पौव्वे, 12 जोड़ी पायल, पांच सिक्के, दो घंटे, एक गले का हार, चेन, लॉकेट, दो जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी फूल व 4500 रुपये की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन

18 दिसंबर को तीनों ने मुकरमपुर स्थित शराब की दुकान में 89 पेटी पौव्वे चोरी किए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी रविंद्र पर 22 मुकदमे दर्ज हैं। शहनूर पर थाना रोजा में छह व सिंधौली में एक मुकदमा दर्ज है। आरिस पर रोजा में तीन और सिंधौली में एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि 18 दिसंबर की रात मुकरमपुर चौराहे के पास देसी शराब की दुकान की दीवार को काटकर शराब की करीब 48 पेटी व एक बैटरी चोरी की थी। माल को नहर में पानी न होने के कारण गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

तीनों ने बताया कि 16 दिसंबर की रात 12:30 बजे सिंधौली में सुनार की दुकान में चोरी करने शहनूर की बाइक से गए थे। कोहरे के चलते बाइक दूर खड़ी कर दी। दूसरी दुकान का शटर काटा तो वह कपड़े की दुकान निकली। सुनार की दुकान से 10-15 पायजेब, 5-7 जेवर चोरी किए थे। 20-25 हजार रुपया नकद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed