फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The terrorist's love and hate story captivated the audience

Shahjahanpur News: आतंकवादी के प्रेम और नफरत की कहानी ने दर्शकों को बांधा

Sat, 25 Jan 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The terrorist's love and hate story captivated the audience
गांधी भवन प्रेक्षागृह में नाटक का मंचन करते कलाकार। स्रोत : संस्था
शाहजहांंपुर। संभागीय नाट्य समारोह के तहत शुक्रवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में मानसी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी सहारनपुर की संस्था के कलाकारों ने नाटक टेररिस्ट की प्रेमिका का मंचन किया, जिसमें एक आतंकवादी के प्रेम और नफरत के बीच की कहानी को दिखाया गया। इसमें आने वाले ट्विस्ट ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन

नाटक की कहानी में दिखाया गया है कि एक डीएसपी को मारने के इरादे से उसके घर में आतंकवादी प्रवेश करता है, लेकिन घर में डीएसपी को न पाकर उसकी पत्नी के साथ मानवीय मूल्य से संवेदनाओं को जाग्रत करके प्रेम और नफरत के इर्द-गिर्द घुमा रहता है। इस बीच कहानी में ट्विस्ट आता है और एक नया मोड़ ले लेती है। नाटक में मुख्य भूमिका निभाने वाली महिला पात्र सभी चरित्रों के साथ अगल-अलग भाव को दिखाकर नाटक को एक रोचक दिशा में ले जाती है।
विज्ञापन

नाटक में अनीत की भूमिका में अंजलि चौधरी, डीएसपी की भूमिका में संजय नेगी, अजनबी की भूमिका में अभि चौधरी, खैराती लाल की भूमिका में रेहान ने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। मंच से परे प्रकाश परिकल्पना विमल बृजनंदन शर्मा और संगीत रेहान का रहा। नाटक का निर्देशन योगेश पंवार ने किया तथा सह निर्देशन मंजू बृजनंदन शर्मा का रहा। नाटक के बाद टीवी अभिनेत्री मंजू बृजनंदन शर्मा द्वारा अपने प्रमुख टीवी सीरियलों के संवादों से दर्शकों को गुदगुदाया। इससे पहले नाटक की शुरूआत नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र व अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा जिला प्रशासन व मंथन आर्ट्स सोसायटी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ. इंदु अजनबी ने किया। इस मौके पर मंथन आर्ट्स सोसायटी के अध्यक्ष शिवा सक्सेना, वरिष्ठ रंगकर्मी शमीम आजाद, जरीफ मलिक आनंद, डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र, कृष्ण कुमार, शिवम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed