फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The temperature is expected to drop further in the next two days.

Shahjahanpur News: अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार

Sun, 14 Dec 2025 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The temperature is expected to drop further in the next two days.
रविवार को शहर में छाई हल्की धुंध। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। सर्दी के कारण तापमान में रविवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह से बादल छाए रहे। रविवार सुबह कोहरे का हल्का असर रहा। पछुआ हवा चलने से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तरी हवा चल रही थी। रविवार को उत्तरी के साथ पछुआ हवा चलने लगी। इससे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट की संभावना बन रही है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को हल्का कोहरा रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तरी और पछुआ हवा चल रही है और बादल छाए हुए है। पछुआ हवा चलने से अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के आसार बन रहे हैं।
--
सर्दी के साथ बढ़ेगी ठिठुरन
लगातार हवा के बदलने से संकेत बन रहे हैं कि अगले दो दिनों में शीतलहर शुरू होने की संभावना है। पछुआ हवा के असर से ठिठुरन भी बढ़ जाएगी। तापमान में गिरावट होगी। मौसम में बदलाव होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed