{"_id":"693ef22426f16b8024050ed9","slug":"the-teenager-had-died-from-drowning-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-160334-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोर की डूबने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोर की डूबने से हुई थी मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के परसनिया गांव निवासी 15 वर्षीय दिव्यांग हर्षित की गर्रा नदी में डूबने से मौत हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
शनिवार की सुबह हर्षित का शव गर्रा नदी में उतराता मिला था। जानकारी होने पर एक रिश्तेदार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था। मृतक की मां रंजना ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने बताया कि बेटा पैरों से दिव्यांग था। शुक्रवार रात घर से कुछ दूरी पर स्थित नदी किनारे शौच के लिए गया था।
आशंका जताई कि इसी दौरान बेटा नदी में गिरकर डूब गया। रविवार को पोस्टमाॅर्टम हाउस पर रिश्तेदारों ने बताया कि हर्षित के पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद हर्षित की मां ने एक व्यक्ति से शादी कर ली। उसके दोनों बच्चे उसी के घर पर ही रहते थे। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।