फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The team of Bhawalkheda development block was the overall champion.

Shahjahanpur News: भावलखेड़ा विकास खंड की टीम रही ओवरऑल चैंपियन

Sun, 15 Feb 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The team of Bhawalkheda development block was the overall champion.
ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगि​ता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते सांसद अरुण सागर। स्रोत
शाहजहांपुर। 39वीं जनपदीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। भावलखेड़ा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। वहीं, ओवरऑल प्राथमिक चैंपियनशिप का खिताब जलालाबाद की टीम को मिला। मुख्य अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

ओसीएफ स्टेडियम के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियन प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में तिलहर के गुरगवां के अमन तो बालिका वर्ग में जैतीपुर के मोहब्बतगंज की किरण रहीं। उच्च प्राथमिक स्तर व्यक्तिगत चैंपियन के बालक वर्ग में गोगेपुर, जैतीपुर के शिवम रहे। बालिका वर्ग में यह सम्मान गोगेपुर की ही सोनम के नाम रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर चैंपियनशिप में जलालाबाद विकास खंड ने 53 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावलखेड़ा विकास खंड ने 26 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर चैंपियनशिप में भावलखेड़ा विकास खंड ने 124 अंकों के साथ प्रथम तथा जैतीपुर विकास खंड ने 109 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब भावलखेड़ा विकास खंड ने 150 अंकों के साथ अपने नाम किया। बच्चों को पुरस्कृत करने के बाद सांसद अरुण सागर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।

बीएसए दिव्या गुप्ता ने सभी का आभार जताया। बीईओ सुरेंद्र मौर्य, विनय मिश्रा, शाहीन अंसारी, यशवंत सिंह के अलावा शिक्षक नेता मुनीश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, रवींद्र प्रजापति, अवधेश कुमार मैथिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed