फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The teacher went away sitting in the car, the noise of kidnapping

Shahjahanpur News: कार में बैठकर चली गई शिक्षिका, अपहरण का शोर

Fri, 04 Aug 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The teacher went away sitting in the car, the noise of kidnapping
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अल्हापुर की सहायक अध्यापक पूनम शुक्ला बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कार सवार लोगों के साथ चलीं गईं। गांव वालों ने स्कूल जाकर अपहरण करने की जानकारी अन्य शिक्षकों को दी तो वे थाने पहुंच गए। हरकत में आई पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, संपर्क होने पर शिक्षिका ने अपहरण की बात गलत बताते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात कही है।
विज्ञापन



पूनम शुक्ला अल्हापुर के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह पूर्व में थाना आरसी मिशन क्षेत्र के लालबाग में रहतीं थीं। वर्तमान में महिला थाना सदर बाजार के मोहल्ला जलालनगर में किराये के मकान में रहती हैं। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे स्कूल की छुट्टी होने से पहले बेटे नीलू के साथ कार सवार कुछ लोग पहुंचे थे। स्कूल में उनकी बातचीत हुई। इसके बाद वे बाहर निकले और शिक्षिका कार में बैठकर चली गई।
विज्ञापन

गांव वालों ने स्कूल के अन्य शिक्षकों को पूनम के कार सवार लोगों के साथ जाने की बात बताई। शिक्षक थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूनम के बेटे को फोन लगाया। फोन रिसीव भी हो गया, लेकिन बेटे ने अपनी लोकेशन हरदोई के पाली में बताई। पुलिस ने ट्रेस किया तो वह हथौड़ा चौराहा दिखा रहा था। हालांकि, शाम को उसका फोन बंद हो गया। थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि रात में महिला से संपर्क हो गया। शिक्षिका रात करीब दस बजे थाने पहुंची और उन्होंने बताया कि वह अपनी मर्जी से कार सवार लोगों के साथ गईं थीं। वह उनके साथ हरदोई स्थित मायके गईं थीं। थाना प्रभारी के मुताबिक अपहरण की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण का मामला नहीं है। रात में शिक्षिका ने थाने पहुंचकर अपनी मर्जी से जाने की बात पुलिस को बताई है।

- अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed