फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The teacher accused the principal of indecency and teasing

Shahjahanpur News: शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर लगाया अभद्रता और छींटाकशी का आरोप

Thu, 29 Aug 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 29 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
The teacher accused the principal of indecency and teasing
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के एक स्कूल की अनुसूचित जाति की शिक्षिका ने प्रधानाचार्य पर छींटाकशी करने और गलत तरीके से स्पर्श करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य उसके शरीर की बनावट को लेकर कमेंट करता है। मना करने पर आरोपी गालीगलौज करता है। विद्यालय से निकाल देने की धमकी दी जाती है। इससे वह मानसिक तौर पर परेशान हो रही है। 22 अगस्त को वह विद्यालय गई तो आरोपी ने उसे कार्यालय में बुलाया और जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर थाने पर बातचीत की गई थी। तहरीर के आधार पर प्रधानाचार्य हेमंत गुप्ता के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

आरोपी प्रधानाचार्य ने आरोप को निराधार बताया है। कहा कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिकायतें आ रहीं थीं, जब टीचर को ठीक ढंग से पढ़ाने के लिए कहा गया तो वह नाराज हो गईं। पूरे विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। घटनाक्रम की जांच कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed