{"_id":"682a2d891ca0340e60026b99","slug":"the-target-was-428-lakh-only-21-thousand-smart-electricity-meters-could-be-installed-in-eight-months-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-144101-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लक्ष्य 4.28 लाख का, आठ माह में लग पाए सिर्फ 21 हजार स्मार्ट बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लक्ष्य 4.28 लाख का, आठ माह में लग पाए सिर्फ 21 हजार स्मार्ट बिजली मीटर
Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 19 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक घर के बाहर लगा स्मार्ट मीटर। संवाद
शाहजहांपुर। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में संबंधित कार्यदायी संस्था की सुस्ती पर अधिकारी लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। अनियमितता और मनमानी की शिकायत पर विद्युत निगम केवल नोटिस देने तक सीमित हैं। आठ महीने में महज 21 हजार ही मीटर लगाए जा सके हैं, जबकि जुलाई, 2026 तक चार लाख 28 हजार घरों में इन्हें लगाया जाना है।
विद्युत निगम ने जिले में चार लाख 28 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका नोएडा की इंटेल स्मार्ट कंपनी को दिया था। कंपनी ने अक्तूबर, 2024 में मीटर लगाने का काम शुरू किया। काम वर्ष 2026 में जुलाई तक पूरा करना है।
जिले के पांच डिवीजन में मीटर लगने का काम होना है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने टाफ कम लगाया है। इस वजह से काम धीमी गति से चल रहा है। कंपनी के पास एचटी मीटरों की भी कमी है।
विज्ञापन
मीटर को ड्रिल करके लगाना है, लेकिन कंपनी की ओर से कील ठोककर मीटर को लगाया जा रहा है। जनवरी में मीटर लगाने में गड़बड़ी की शिकायत उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के अधिकारियों से की थी। निगम की ओर से कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया गया था और कार्रवाई की बात की थी। इसके बाद भी कंपनी के कर्मचारी अब भी कील ठोककर मीटर लगा रहे हैं। कंपनी ने अभी तक सामग्री के लिए भंडारण के लिए वेयरहाउस नहीं बनाए हैं। इससे अब भी बरेली से मीटर लाकर लगाए जाने का काम चल रहा है।