{"_id":"69557fe805de0d461d0cf2c7","slug":"the-superintendent-of-police-rural-conducted-a-foot-patrol-to-assess-the-law-and-order-situation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161810-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसपी ग्रामीण ने पैदल भ्रमण कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसपी ग्रामीण ने पैदल भ्रमण कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
तिलहर। एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने मंगलवार को देर शाम नगर में पैदल भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार एवं अपराध निरीक्षक सुनील यादव भी पुलिस बल के साथ रहे।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ग्रामीण ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानदारों और आम नागरिकों से बात करके उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने आमजन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने पुलिस बल को नियमित चेकिंग, प्रभावी गश्त तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद