फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The student wrote in the copy... 'Enough is enough... will not write now'

छात्र पर चढ़ा फिल्म पुष्पा का खुमार... परीक्षा में कॉपी पर लिखा 'बहुत हो गया, अब लिखेगा नहीं'

Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The student wrote in the copy... 'Enough is enough... will not write now'
शाहजहांपुर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फिल्म पुष्पा में अभिनेता अल्लू अर्जुन का डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस डायलॉग का असर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका में भी दिखाई दिया। छात्र ने कॉपी के अंत में लिखा ‘बहुत हो गया...अब लिखेगा नहीं’। छात्र ने कॉपी पर पुष्पा स्टाइल में गर्दन के पास हाथ का चित्र भी बनाया। उसकी कॉपी देखकर परीक्षकों में इसकी चर्चा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य इन दिनों चल रहा है। जीआईसी, इस्लामिया कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज समेत छह केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य हो रहा। मूल्यांकन के दौरान कॉपियों पर छात्र-छात्राओं का स्टाइल और भावुक अंदाज भी सामने आया। मूल्यांकन में सबसे ज्यादा पुष्पा स्टाइल परीक्षकों में छाया है। छात्र ने परीक्षक से पास करने के लिए अनुनय-विनय किया है। उसने कापी के अंत में लिखा, ‘बहुत हो गया...अब लिखेगा नहीं’। हालांकि परीक्षक ने हल किए हुए सवालों के नंबर ही दिए।
विज्ञापन

भावुक अपील भी कर रहे छात्र
मूल्यांकन के दौरान छात्रों के तमाम तरह की भावुक अपील भी परीक्षकों को पढ़ने के लिए मिल रही हैं। कुछ को पढ़कर वे ठहाके लगाते हैं। वहीं दूसरी तरफ कापियों के मूल्यांकन में पहले की तरह नोटों का निकलने का क्रेज कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर, आपके बेेटे की तरह हैं पास कर दीजिएगा
-छात्र ने कॉपी पर लिखा, सर...कोरोना के कारण पढ़ाई बिल्कुल नहीं हो पाई। हम काफी गरीब हैं। पापा के साथ दुकान पर काम करने में समय निकल गया। हम आपके बेटे की तरह हैं तो सर, प्लीज पास कर दीजिएगा।
ट्यूशन पढ़ने के लिए पैसे नहीं थे सर
एक कॉपी पर छात्र ने ट्यूशन न पढ़ने के कारण अच्छा पेपर न होने का हवाला दिया। उसने लिखा कि सर, मजदूरी कर अपनी पढ़ाई कर रहा हूं। ट्यूशन पढ़ने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए, शायद पास होने भर के अंक न आ पाएं। मेरे भविष्य का ध्यान रखते हुए अच्छे अंक दीजिएगा।

फेल हुई तो शादी नहीं होगी
एक छात्रा ने कॉपी पर लिखा कि पिता जी बीमार रहते हैं। उन्हें मेरी शादी की चिंता सता रही है। वर्तमान समय में हर व्यक्ति पढ़ी-लिखी पत्नी चाहता है। फेल हो गई तो शादी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed