{"_id":"68ee859cca2b5147760c2477","slug":"the-statue-of-maharishi-valmiki-was-removed-from-the-pond-and-placed-at-its-old-place-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155120-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तालाब की जमीन से हटाकर पुराने स्थान पर रखी महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तालाब की जमीन से हटाकर पुराने स्थान पर रखी महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला आतिशबाजान में खुदागंज मार्ग के किनारे सरकारी तालाब की जमीन पर रखी गई महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति को शोभायात्रा समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को देर रात वहां से हटाकर पुराने स्थान पर स्थापित कर दिया। इसके साथ ही तालाब की जमीन पर कब्जे के प्रयास से उपजे विवाद का पटाक्षेप हो गया।
गत आठ अक्तूबर को समिति के कार्यकर्ताओं ने वहां टेंट लगाकर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। अगले दिन आयोजकों ने टेंट हटाने के बजाय वहां तख्त डालकर मूर्ति रख दी थी। नगर पंचायत के पूर्व सदस्य मिर्जा इलियास बेग ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। एसडीएम रवींद्र कुमार, सीओ ज्योति यादव और तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने बीते दिन मौके पर जाकर मूर्ति हटाने क निर्देश दिए, लेकिन समिति के अध्यक्ष ने वहां मंगलवार को भंडारा के आयोजन की जानकारी देकर अधिकारियों को वापस कर दिया।
हालांकि, समिति के कार्यकर्ताओं ने वहां से मूर्ति को सोमवार की देर रात हटा लिया और मंगलवार को प्रस्तावित भंडारा भी नहीं किया। तहसीलदार ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा समिति के सदस्यों ने वार्ता के अनुसार महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति को हटाकर पुराने स्थान पर स्थापित करके तालाब की सरकारी भूमि को खाली कर दिया है। संवाद