फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The stadium will be rejuvenated with an amount of Rs 2.5 crore.

Shahjahanpur News: 2.5 करोड़ की धनराशि से होगा स्टेडियम का कायाकल्प

Tue, 30 Apr 2024 04:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
The stadium will be rejuvenated with an amount of Rs 2.5 crore.
नायक जदुनाथ ​सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम।
शाहजहांपुर। आचार संहिता खत्म होने के बाद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प होगा। इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। वहीं, टाउनहाल स्थित हॉकी मैदान में दो करोड़ रुपये से कार्य होंगे।
विज्ञापन


परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में स्थित है। रोजाना सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों के लिए अभ्यास करने जाते हैं। अलग-अलग खेलों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, लेकिन स्टेडियम की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बैडमिंटन कोर्ट, बाउंड्री बॉल तथा स्टेडियम का भवन भी कहीं न कहीं मरम्मत मांग रहा है। इन सभी कार्यों के लिए धनराशि मांगी गई थी। शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर आचार संहिता लगने से पहले ही मोहर लग गई थी। लेकिन कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया था। अब आचार संहिता के समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा, ताकि स्टेडियम का कायाकल्प शुरू हो सके। इसके तहत स्टेडियम की आंतरिक सड़क, बाउंड्री बॉल व सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण होगा। बैडमिंटन कोर्ट तथा भवन की मरम्मत भी कराई जाएगी। इनके अलावा सीसीटीवी कैमरे व हाईमास्ट लगवाने का काम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

------
हॉकी मैदान का होगा सुंदरीकरण, बनेगा ओपन जिम
टाउनहाल स्थित हॉकी मैदान के लिए शासन ने दो करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। खिलाड़ियों के लिए मैदान को तैयार करने के साथ ही हाईमास्ट लाइटें लगवाने, सुंदरीकरण कराने का काम होगा। ओपन जिम व आयोजनों के लिए हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए एक अच्छा मैदान मिल सकेगा। साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी खेलमंत्री को लिखा था पत्र
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और उनके पति पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने भी स्पोर्ट्स स्टेडियम के कायाकल्प के लिए मुख्यमंत्री तथा खेल मंत्री को पत्र लिखा था। इसमें सुविधाएं प्रदान कराने के लिए मांग की गई थी।



स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी हैं, लेकिन अभी कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया। अब आचार संहिता हटने के बाद स्टेडियम का कायाकल्प होगा। कार्यों को कराने के लिए एस्टीमेट भी तैयार करने और टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करवाया जाएगा। - एसपी बमनिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed