फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The soldier walked away with the child, accused of kidnapping

बच्चे को लेकर चल दिया सिपाही, अपहरण के प्रयास का लगा आरोप

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The soldier walked away with the child, accused of kidnapping
शाहजहांपुर। थाना सदर क्षेत्र के तारीन जलालनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम करीब साढे़ पांच बजे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज कुमार चार साल के बच्चे को पकड़कर चीज दिलाने की जिद कर रहा था। बच्चे को लेकर जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पास में मौजूद स्थानीय लोगों ने सिपाही से बच्चे को छीना। सिपाही के नशे में होने की आशंका पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

बच्चे के चाचा मेराज ने सदर थाने में तहरीर दी है कि उनका भतीजा घर से बाहर खेलने गया था। तभी वहां से निकला एक युवक बच्चे का अपहरण कर रहा था। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चे को युवक से छीन लिया। लोगों के इकट्ठा होते ही आरोपी मौके से भाग गया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो बच्चे को ले जाने वाला युवक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सिपाही को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। सदर बाजार थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही अक्सर कॉलोनी के बच्चों को खाने-पीने की चीज दिलाता रहता है। इस बच्चे को भी चीज दिलाने ले जा रहा था, लेकिन परिजन को लगा कि उसका अपहरण किया जा रहा है। सिपाही के नशे में होने की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed