फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The sheer amount of training them to repentance

प्रशिक्षण राशि भेजने को मची हाय-तौबा

Wed, 25 Mar 2015 12:19 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा विधि के माध्यम से शिक्षामित्रों के द्वितीय बैच को वर्ष 2014-15 में प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण की धनराशि को खंड शिक्षा अधिकारियों के खातों में भेजने को लेकर हाय-तौबा मची है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य ने ये धनराशि बगैर उपभोग प्रमाणपत्र प्राप्त किए भेजने से मना कर दिया है। उन्होंने धनराशि को सरेंडर करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 के लिए 36.16 लाख रुपये शिक्षामित्रों के एक साल के प्रशिक्षण के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह में आए हैं। इसमें से 47 हजार रुपये डायट में होने वाले प्रशिक्षण पर खर्च किए जाने हैं। इसके अलावा प्रत्येक ब्लाक संसाधन केंद्र को 1.79 लाख रुपये भेजे जाने हैं। सर्व शिक्षा अभियान के वित्त लेखाधिकारी पीपी सिंह ने यह रकम ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दरअसल प्रशिक्षण के लिए भुगतान होना है, सो इसे डायट प्राचार्य की बगैर अनुमति के नहीं भेजा जा सकता है। डायट प्राचार्य ने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण हुए या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें खंड शिक्षा अधिकारियों ने उपलब्ध नहीं कराई है। साथ ही प्रशिक्षण में खर्च हुई धनराशि के उपभोग भी नहीं दिए गए। इसलिए, धनराशि नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण की धनराशि जिले को मार्च के दूसरे सप्ताह में प्राप्त हुई। इसे भेजने के बाद ही खंड शिक्षा अधिकारियों से उपभोग प्रमाण पत्र मांगे जा सकते हैं। धनराशि भेजने से पहले उपभोग प्रमाण पत्र मांगने का औचित्य ही नहीं है।’

-प्रेमपाल सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान  

‘सभी ब्लाकों में हुई शिक्षामित्रों के प्रशिक्षण की धनराशि प्राप्त होने की जानकारी मिली है। अभी तक पुट-अप नहीं कराई गई। जब धनराशि पुट-अप कराई जाएगी, तब प्रशिक्षण से संबंधित उपभोग प्रमाण पत्र मांगे जाएंगे। यदि खंड शिक्षा अधिकारी प्रमाण पत्र नहीं देंगे तो धनराशि को सरेंडर कर दिया जाएगा।’
-गजराज सिंह यादव, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed