फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The server remained down for two hours in the sub-registrar office.

Shahjahanpur News: उप निबंधक कार्यालय में दो घंटे ठप रहा सर्वर

Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The server remained down for two hours in the sub-registrar office.
पूनम अग्रवाल - फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।
शाहजहांपुर। उप निबंधक कार्यालय सदर में बृहस्पतिवार को भी सर्वर की समस्या बनी रही। दोपहर 12 से दो बजे तक सर्वर ठप रहा। इसके बाद यह शुरू हुआ। इस दौरान कार्यालय में क्रेताओं और विक्रेताओं की काफी भीड़ लगी रही। सर्वर चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। लोग बुधवार को भी काफी परेशान हुए थे।
विज्ञापन

स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल एनआईसी की ओर से संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर को नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड सर्वर में स्थानांतरित किया गया है। बुधवार को सुबह सर्वर शुरू हुआ, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उप निबंधक सदर कार्यालय में कुल 10 बैनामा ही हो पाए।
विज्ञापन

आमतौर पर रोजाना 50-60 बैनामे होते हैं लेकिन सर्वर ठप होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी दोपहर 12 बजे तक केवल 26 बैनामा हो पाए। इसके बाद सर्वर ठप हो गया। करीब दो बजे तक काम बंद रहा। इसके बाद फिर सर्वर चलना शुरू हुआ। इसके बाद शाम चार बजे तक 70 बैनामा हो सके। कार्यालय में क्रेताओं और विक्रेताओं की काफी भीड़ रही। सभी अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों की बातचीत
दो दिन से उप निबंधक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। सर्वर बंद होने की वजह से बैनामा नहीं हो पा रहा है। सर्वर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
- गौरी त्रिपाठी, भावलखेड़ा
--
पॉवर ऑफ अटाॅर्नी करने के लिए आगरा से आए हुए हैं। दो दिन से चक्कर लगा रहे हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से काम नहीं हो रहा है। काफी परेशानी हो रही है।
- पूनम अग्रवाल, आगरा
--
बृहस्पतिवार को दिन में दो घंटे के लिए सर्वर बंद हो गया था। इसके बाद चलने पर शाम चार बजे तक 70 बैनामा हो सके। अब दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
- अरुण कुमार गुप्ता, सब रजिस्टार, उप निबंधक कार्यालय सदर

पूनम अग्रवाल

पूनम अग्रवाल- फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।

पूनम अग्रवाल

पूनम अग्रवाल- फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed