फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The salaries of 86 employees, including an ARM, have been withheld for failing to provide details of their movable and immovable assets.

Shahjahanpur News: चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं देने पर एआरएम समेत 86 का वेतन रोका

Fri, 06 Feb 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The salaries of 86 employees, including an ARM, have been withheld for failing to provide details of their movable and immovable assets.
शाहजहांपुर। चल-अचल संपत्ति का विवरण नहीं देने पर हरदोई मुख्यालय से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) समेत 86 कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। कर्मियाें के अनुसार, अंतिम दिन ही वेबसाइट पर लिंक जारी हुआ था। वह भी समय से नहीं चलने के चलते ब्योरा लोड नहीं हो सका।
विज्ञापन

शासन ने प्रत्येक विभाग में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों से 31 जनवरी तक अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। कर्मचारियों के अनुसार, परिवहन निगम के कर्मियों को अंतिम दिन ब्योरा अपलोड करने के लिए लिंक दिया गया। वह भी सही से चल नहीं सका।
विज्ञापन

इसके चलते कर्मचारी अपना ब्योरा जुटाकर अपलोड नहीं कर सके। पांच फरवरी होने पर कर्मचारियों के खातों में वेतन नहीं आने पर मुख्यालय पर संपर्क साधा गया तो वहां से वेतन रोके जाने की जानकारी दी गई। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि ब्योरा उपलब्ध नहीं कराने पर 89 कर्मियों में 86 का वेतन रोक दिया गया है। इसमें सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार भी शामिल हैं। जबकि मात्र तीन लोगों ने अपना ब्योरा भरा तो उनकी सेलरी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेता राजेश पांडेय ने बताया कि पोर्टल पर लिंक नहीं चलने की वजह से कर्मी अपना ब्योरा नहीं दे सके हैं। वेतन नहीं आने के कारण कर्मचारियों के सामने काफी दिक्कत आ जाएगी। बताया कि वेतन का मामला प्रदेश स्तर का है। प्रांतीय नेताओं ने अफसरों से वार्ता की है।
--
बैंक की किस्त समेत कई दुश्वारियों से घिरे कर्मचारी
परिवहन निगम के कर्मचारियों का वेतन नहीं आने से वह दुश्वारी में घिर गए हैं। कर्मचारी नेता विनोद मिश्रा बताते हैं कि कई कर्मचारियों की बैंक की किस्त चलती है। उनकी किस्त भी टूटने का डर है। कर्मचारियों को स्पष्ट जवाब भी नहीं मिल रहा है।

-------
हमने अपनी संपत्ति का ब्योरा दे दिया था। फिर भी वेतन रोक दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों का वेतन भी रोका गया है। इसके लिए मुख्यालय को अवगत कराया है।
- अरुण कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed