{"_id":"696d3ee6b95bf0d661025c7f","slug":"the-rss-plays-a-significant-role-in-positive-social-change-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-163329-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में आरएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में आरएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन
जलालाबाद में हिंदू सम्मेलन में शिखा सिंह का स्वागत करते पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
जलालाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को मां रेणुका हिंदू समिति की ओर से नगर की रेणुका बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्र सेवा समिति की जिला कार्यवाह शिखा सिंह ने सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में आरएसएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आरएसएस पंच परिवर्तन के जरिये समाज में नई ऊर्जा व एकजुटता लाने को प्रयासरत है। इन परिवर्तनों में कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, समरसता और स्वावलंबन शामिल हैं। समाज को जागरूक होकर इन परिवर्तनों के लिए आगे आना चाहिए।
आरएसएस के स्वयंसेवक पंच परिवर्तन अभियान के जरिये समाज को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। विभाग संघ चालक रवि मिश्रा ने कहा कि संघ अपने अनुषांगिक संगठनों के माध्यम से समाज में बड़े बदलाव ला रहा है। देश में वर्ष 2014 के बाद स्थितियां बदली हैं और हिंदू समाज एकजुट हो रहा है। इसके साथ ही सनातन के प्रति लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
परशुराम मंदिर के महंत व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सत्यदेव पांडेय ने कहा कि सनातन की ताकत हिंदू समाज की एकजुटता से है। इसलिए हिंदू समाज को एकजुट होकर राष्ट्र को मजबूत बनाना होगा।
संतन पाल की अध्यक्षता और आलोक पाठक के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कुसुम शर्मा, रेणुका हिंदू समिति के ओमेंद्र वर्मा, अनिल शर्मा, रुद्र वर्मा, नरेश शर्मा, सुधीर गुप्ता, नीलाक्ष गुप्ता, पंकज गुर्जर आदि मौजूद रहे। अंत में भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। खास यह है कि आरएसएस ने हिंदू सम्मेलन के लिए नगर को सात बस्तियों में बांटा है। इन सभी बस्तियों में 14 फरवरी तक हिंदू सम्मेलन आयोजित होने हैं।