{"_id":"6aecdb692f504acbd400b18c","slug":"the-royal-throne-was-taken-out-with-great-pomp-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189379-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली राजगद्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धूमधाम से निकाली राजगद्दी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्रीकृष्ण मंदिर में प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर नृत्य करते श्रद्धालु। संवाद
कांट। रामलीला मेला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम की राजगद्दी धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती उतारकर स्वागत किया गया। झांकियों में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप शामिल रहे। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रामलीला मेला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष राममुरारी मिश्रा सहित कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
--
राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण
रोजा। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड के ट्रक यार्ड में चल रही रामलीला में अमर ज्योति सेवा संस्थान की ओर से राम वनवास, दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। राम के वन गमन, माता सीता और लक्ष्मण की विदाई तथा पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। केवट संवाद और भरत द्वारा श्रीराम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटने के प्रसंग को भी सराहा गया। मेला कमेटी अध्यक्ष आनंद दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को सीता हरण प्रसंग का मंचन किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा और संयोजक आकाश मिश्रा मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -
रावण ने किया सीता का हरण
तिलहर। पोटरगंज स्थित पुरानी गल्ला मंडी में चल रही श्री जनता रामलीला में बृहस्पतिवार को सीता हरण और अशोक वाटिका की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या से आए कलाकारों ने रावण द्वारा छल से माता सीता का हरण कर उन्हें लंका ले जाने का प्रसंग का मंचन किया। अशोक वाटिका में सीता जी को रखने और राक्षसियों को निगरानी के निर्देश देने के दृश्य को दर्शकों ने सराहा। मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को बाली वध और राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन होगा। संवाद
विज्ञापन
-
भजनों पर झूमे श्रद्धालु, खेली फूलों की होली
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में बृहस्पतिवार को डॉ. सिम्मी और डॉ. हरीश के परिवार की ओर से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। डॉ. सचदेव परिवार ने पुत्री आरोही के जन्मदिन पर राधारानी और लड्डू गोपाल का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। हरीश बजाज, अनिल कक्कड़, मोहनलाल अरोरा, गौरव कुमार और पार्थ सचदेव ने भजन सुनाए। श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे और फूलों की होली खेली। माखन चोरी की झांकी में टॉफियां बांटी गईं। आरोही ने केक काटा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान दीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, संजीव मिश्रा, नवीन सचदेव आदि मौजूद रहे। संवाद