फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The route will remain completely closed during the procession of the big and small Laat Saheb.

Shahjahanpur News: छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान रूट रहेगा पूर्णता बंद

Mon, 02 Mar 2026 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The route will remain completely closed during the procession of the big and small Laat Saheb.
छोटे लाट साहब के जुलूस के रूट पर की गई बैरीके​डिंग। संवाद
शाहजहांपुर। होली पर छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान वाहनों का संचालन बंद रखा जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग करते हुए रूट का डायवर्जन करने की तैयारी की गई है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं। आपातकालीन वाहनों को छोड़कर उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बड़े लाट साहब का जुलूस चौक कोतवाली से चारखंभा, केरुगंज तिराहा, खिरनीबाग चौराहा, बाबा विश्वनाथ मंदिर, शहीद पार्क के सामने से होते हुए पंखी चौराहा, घंटाघर चौराहा से मालखाना मोड़ होते हुए पटी गली सरौंदी बंगला तक जाएगा। इसके लिए राजघाट तिराहा, बांसमंडी तिराहा, जीआईसी तिराहा, पीडब्ल्यूडी तिराहा, गोविंदगंज, आवास विकास तिराहा, लाल इमली चौराहा, दुर्गा तिराहा, कवि तिराहा, कनौजिया तिराहा, सरौंदी बंगला, लोधीपुर पुल, अजीजगंज, बरेली मोड़, शहीद उधान, अंटा चौराहा पर बैरिकेडिंग कर यातायात को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि छोटे लाट साहब का जुलूस सराय काइयां तिराहा से पक्का पुल, पुत्तूलाल चौराहा से पुनः सराय काइयां जाकर समाप्त होगा। इसके लिए हरदोई चौराहा, ग्रीन वैली चौराहा, पुत्तूलाल ओवरब्रिज के नीचे, हथौड़ा चौराहा, हनुमतधाम नया पुल पर बैरिकेडिंग कर यातायात को पूर्णतः बंद किया जाएगा। एसपी ने बताया कि हाथीथान से निकलने वाले लाट साहब जुलूस के लिए गदियाना तिराहा, मछली मंडी तिराहा, अशफाक नगर तिराहा, सत्यपाल पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन के आगे बैरिकेडिंग कर यातायात को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शहर में प्रवेश का रूट, इधर से आएंगे वाहन
शहर में प्रवेश के लिए बरेली मोड़, हरदोई चौराहा से अंदर की ओर आने वाले सभी वाहन हाईवे से अटसलिया पुल, हथौड़ा चौराहा, जीआईसी तिराहा होते हुए पीडब्ल्यूडी तिराहा की ओर से रोडवेज बस स्टैंड आ सकेंगे। नगरिया मोड़ की ओर से आने वाले हल्के वाहन स्मार्ट रोड से मालगोदाम, रेलवे स्टेशन द्वितीय गेट से रेलवे स्टेशन फटकिया क्राॅसिंग तक आ सकेंगे।

--
रिंग रोड होते हुए जाएंगे वाहन
निगोही, पुवायां, खुटार से आने वाले वाहन मछली मंडी से रिंग रोड होते हुए हथौड़ा चौराहा, अटसलिया की तरफ से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर से बाहर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड की तरफ से हरदोई मोड़, बरेली मोड़ के लिए पीडब्ल्यूडी तिराहा से हथौड़ा चौराहा से अटसलिया होते हुए जाएंगे। रेलवे स्टेशन की ओर से बरेली जाने वाले छोटे हल्के वाहन मालगोदाम से स्मार्ट रोड से नगरिया मोड़ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। रोडवेज बस स्टैंड की ओर से निगोही, खुटार, पुवायां की ओर जाने वाले पीडब्ल्यूडी तिराहा से हथौड़ा चौराहा, फिर रिंग रोड होते हुए मछली मार्केट की ओर से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed