फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The roots of pension scam have spread to ten districts, new names are emerging

Shahjahanpur News: दस जिलों तक फैली है पेंशन घोटाले की जड़ें, सामने आ रहे नए नाम

Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The roots of pension scam have spread to ten districts, new names are emerging
शाहजहांपुर। समाज कल्याण विभाग के पेंशन घोटाले की जड़ें सिर्फ शाहजहांपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के करीब दस जिलों तक फैली हैं। गिरफ्तार आरोपी रामऔतार ने जेल जाने से पहले अपराध शाखा के समक्ष कई राज उगले हैं जिसमें कई और लोगों की संलिप्तता सामने आई है। अब पुलिस ने खातों की जानकारी के लिए बैंक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत जिले के करीब एक लाख लोगों को एक हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। जालसाजों ने खातों में हेरफेर कर बुजुर्गों की पेंशन का ढाई करोड़ से अधिक रुपये दूसरे खातों में भेज दिया। पेंशन के लिए बुजुर्गों के समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटने के बाद मामला प्रकाश में आया। इसके बाद शासन से जांच शुरू कराई गई। इसमें 2398 खातों में रुपये भेजे जाने की पुष्टि होने के बाद तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार समेत नौ लोगों के खिलाफ जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। वर्तमान में मामले की विवेचना अपराध शाखा कर रही है। पुलिस ने मामले में पहली गिरफ्तारी करते हुए कांट के खपटी गांव निवासी रामऔतार को गिरफ्तार कर लिया। उसने दो सौ रुपये प्रति पासबुक लेकर खाता नंबर उपलब्ध कराए थे। जांच में उसके गांव के एक जनसेवा केंद्र संचालक राजेश कुमार और रामऔतार के भांजे जयपाल का नाम प्रकाश में आया। राजेश ने ही ग्रामीणों की पासबुक लाकर देने पर रामऔतार को धनराशि उपलब्ध कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पेंशन घोटाले के तार सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली, बदायूं समेत दस जिलों में जुड़े हैं। इन जिलों के लोगों के ग्रामीणों की पासबुक पर रुपये भेजकर उन्हें 500 से एक हजार रुपये देकर शेष रकम हड़प ली गई थी। पुलिस का मानना है कि जल्द ही जांच में कुछ नए नाम प्रकाश में आ सकते हैं।
विज्ञापन


पूरे मामले की विवेचना की जा रही है। घोटाले के रुपये कहां-कहां गए हैं, इसके सत्यापन के लिए बैंक से पत्राचार किया गया है।
बीएस वीर कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed