फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The road leading to Katiatola was closed for culvert construction

Shahjahanpur News: पुलिया निर्माण के लिए बंद की कटियाटोला जाने वाली सड़क

Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The road leading to Katiatola was closed for culvert construction
कटिया टोला में एक सप्ताह पहले पुलिया बनाने के लिए मुख्य सड़क को कर दिया बंद। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से कटियाटोला में मुख्य सड़क पर पहले पाइप लाइन की मरम्मत के लिए गड्ढा खोदा गया। इसके बाद पुलिया के निर्माण के लिए मुख्य सड़क बंद कर दी गई। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संकेतक न लगे होने से अक्सर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने कटियाटोला में पहले पुरानी पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदा। इसकी वजह से आधी सड़क पर वाहनों का आवागमन रह गया। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। अब निगम की ओर से सड़क ही बंद कर दी गई है। इसके लिए निगम की ओर से कोई संकेतक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी नहीं होने की वजह से लोग वाहन लेकर सड़क से गुजरते हैं। रास्ता बंद होने पर वाहन मोड़ते हैं। इसकी वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी लंबा चक्कर लगाकर घर जाना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। पुलिया के निर्माण की वजह से नालियां चोक होने से कीचड़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इससे राहगीरों को पैदल निकलने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया काफी पुरानी थी। चोक हो गई थी। इससे पानी की निकासी भी नहीं हो पाती थी। इससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। पुलिया निर्माण होने से जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। - आशीष त्रिवेदी, एक्सईएन निर्माण विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed