{"_id":"65d900762ad30e482f088646","slug":"the-road-is-fineotherwise-laat-saheb-will-shout-from-the-buffalo-cart-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-113901-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़कें ठीक कराएं...नहीं तो भैंसागाड़ी से लाट साहब लुढ़क जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़कें ठीक कराएं...नहीं तो भैंसागाड़ी से लाट साहब लुढ़क जाएंगे
Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में चौक कोतवाली में बैठक में उपस्थित अधिकारी व गणमान्य लोग। स्रोत: जागरुक पाठक्
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियाें को शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को चौक कोतवाली में आयोजित बैठक में जुलूस के आयोजकों ने सात किलोमीटर के इलाके में जर्जर सड़कों को सही कराने की मांग रखी। आयोजकों ने कहा कि जर्जर सड़कों से भैंसागाड़ी गुजरना मुश्किल है। ऐसे में लाट साहब गिर सकते हैं।
चौकसी से निकलने वाला बड़े लाट साहब का जुलूस चारखंभा, केरूगंज होते हुए खिरनीबाग चौराहे से सदर बाजार, टाउन हाल, एसपी कॉलेज से पंखी चौराहे होते हुए घंटाघर से आगे की ओर रवाना होता है। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इसमें भैंसागाड़ी पर लाट साहब को सवार किया जाता है। होली नजदीक आने पर जुलूस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बृहस्पतिवार को चौक कोतवाली में आयोजित बैठक में लाट साहब के जुलूस के आयोजकों ने नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी व सीओ सिटी के सामने जर्जर सड़कों व लटकते बिजली के तारों का मुद्दा रखा। संजय वर्मा ने कहा कि सात किलोमीटर के दायरे में जुलूस निकलता है। सीवर लाइन की खोदाई के चलते आए दिन वाहन फंस जाते हैं। जुलूस के रास्ते पर सड़कें दुरुस्त कराई जाएं, जिससे लाट साहब अपने रास्ते से निकल सकें। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी तरह पीस कमेटी की बैठक में रहने वाले अधिकारियों को जुलूस में लगाने की मांग की, जिससे संवाद कायम रह सके। बैठक में वैभव खन्ना, सुशील दीक्षित समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
-- -- -- -- --
गड़बड़ी करने वालों की सूची तैयार कर रही पुलिस
-लाट साहब के जुलूस में रंग में भंग करने वालों की पुलिस ने सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए एलआईयू को लगाया है। इसके अतिरिक्त पुलिस भी आमजन से संवाद कायम कर जानकारी जुटा रही है। माहौल को खराब करने वालों से सख्ती से निपटने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त केमिकलयुक्त रंग, जूते-चप्पल भी जुलूस में शामिल लोगों पर नहीं चलाने की अपील की है।
विज्ञापन
-- -- -- --
जुलूस के रूट का जायजा लिया
-बैठक के बाद अधिकारियों ने पूरे रूट का जायजा लिया। उन्होंने फोर्स की तैनाती, बैरीकेडिंग आदि वाले स्थानों को देखा है। इसके अतिरिक्त तिरपाल से ढके जाने वाले धार्मिक स्थल भी देखे गए हैं।