{"_id":"69af235d536c4549ea0bdd9c","slug":"the-risk-of-fungal-infections-increases-with-the-onset-of-summer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-167488-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्मी शुरू होते ही बढ़ गया फंगल इंफेक्शन का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्मी शुरू होते ही बढ़ गया फंगल इंफेक्शन का खतरा
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज की जांच करतीं त्वचा रोग विभाग की डॉ. ऊषा चंद्रा। स्रोत: जागरूक पाठ
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ते ही त्वचा से संबंधित रोग पैर पसारने लगे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के त्वचा विभाग में मरीजाें की संख्या बढ़ गई है। पिछले महीने जहां 50-60 मरीज पहुंच रहे थे, अब यह संख्या करीब 100 हो गई है।
त्वचा विभाग की डॉ. ऊषा चंद्रा ने बताया कि गर्मी में दाद व फंगल इन्फेक्शन बहुत तेजी से फैलता है। ज्यादा पसीना, कसे कपड़े और त्वचा का गीला रहना इसकी मुख्य वजह है। उन्होंने बताया कि त्वचा को सूखा रखें। ज्यादा पसीना आने से फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। पसीना आने वाली जगहों पर एंटीफंगल डस्टिंग पाउडर का उपयोग करें।
नहाने के बाद त्वचा को अच्छी तरह सुखाएं। एक्सरसाइज या काम के बाद गीले कपड़े तुरंत बदल लें।.बताया कि ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें। टाइट जींस, लेगिंग्स और सिंथेटिक कपड़े पसीना बढ़ाते हैं। तौलिया, अंडरगारमेंट्स और कपड़े शेयर करने से फंगल इन्फेक्शन फैल सकता है। उन्होंने बताया कि त्वचा पर लाल गोल दाने, खुजली या स्किन का छिलना दिखाई दे तो तुरंत इलाज कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के लोशन आदि इस्तेमाल करने से समस्या बढ़ सकती है। सही इलाज के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लें।