फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Regional Sports Officer inspected the stadium.

Shahjahanpur News: क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

Mon, 13 Jul 2026 05:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
The Regional Sports Officer inspected the stadium.
हथौड़ा ​स्थित स्टेडियम का निरीक्षण करतीं क्षेत्रीय अ​धिकारी चंचल मिश्रा। स्रोत: खेल विभाग
शाहजहांपुर। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (बरेली मंडल) चंचल मिश्रा ने हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे आईं चंचल मिश्रा ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीमिंग पूल, एथलेटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन हॉल आदि का निरीक्षण किया। स्वीमिंग पूल के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्यों की सराहना की। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि सप्ताह के अंत तक प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में 36 करोड़ 33 लाख की लागत आई है। प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, निशांत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed