फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The rally kicked Beti Bachao-daughter teach 'the message of

रैली निकाल ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

Sun, 13 Dec 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 13 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
 The rally kicked Beti Bachao-daughter teach 'the message of
लायंस क्लब सुगंध के बैनर तले ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम को आगे बढ़ाते हुए रैली निकाली गई। इसमें स्काउस-गाइड के अलावा जीएफ कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घंटाघर से रैली का शुरू हुई, जिसमें अग्रणी भूमिका लायंस क्लब की इकाई सुगंध ने निभाई। क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा और चेयरमैन तनवीर खां ने झंडी दिखाकर रैली का रवाना किया। कन्या भ्रूण हत्या: सामाजिक अपराध, बेटी ही नहीं तो वंश नहीं, कन्याओं को मत मारो, बेटियों को बढ़ने और पढ़ने दो, सेव गर्ल चाइल्ड आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में पकड़े छात्राएं सबको जागरूक करती सड़क पर दिखीं। गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल की छात्राएं बैंड बजाते हुए सबको जागरूक कर रही थीं।
विज्ञापन

रैली मशीनरी मार्केट, बहादुरगंज, सदर बाजार, टाउनहाल रोड गुजरते हुए  शहीद उद्यान पहुंची।  जहां सीएमओ कमल किशोर, पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर संजय चोपड़ा, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर रिद्धि बहल, अध्यक्ष ज्योति शर्मा आदि ने सामाजिक संरचना को व्यवस्थित रखने के लिए बेटियों को बचाने का संदेश दिया। सचिव डॉ. टीना अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। रैली में एनसीसी अधिकारी एनयू खान, अरुण खंडेलवाल, मीना खन्ना, मधु कपूर, अमरजीत कौर बावा, फरहा दीवा खान, हरमीत कौर, राजीव खन्ना, डॉ. आंचल कौशल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed