फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The public will oust the BJP from the state in the assembly elections: Rai.

विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को प्रदेश से करेगी विदा : राय

Mon, 14 Sep 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The public will oust the BJP from the state in the assembly elections: Rai.
शाहजहांपुर में हाईवे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करते युवा पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ से बरेली जाते समय रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सांसद राकेश राठौर का बरेली मोड़ स्थित ढाबे पर कांग्रेसियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। कुछ देर रुकने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। अजय राय ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है और अपराधी बेलगाम हैं। वह लगातार पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं, लेकिन कई बार पुलिस उन्हें रास्ते में रोक देती है। इसके बावजूद उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन

इस दौरान अशफाक उल्ला खां, पवन सिंह, दिनेश कुमार, बिंदेश्वरी राज, अरुणोद मिश्रा, फरीद अली खान, फैजान अली खान, रामजी अवस्थी, रफी उल हसन, सईद अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed